नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। सोमवार को मुंबई के धारावी में संक्रमण से 5वीं मौत हुई। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 150 पर पहुंच गई है। उधर, गुजरात में भी 2 और मध्यप्रदेश में 1 मरीज ने जान गंवाई। इससे पहले रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 39 लोगों की जान गई। मृतकों में महाराष्ट्र के 22 मरीज शामिल थे। शनिवार को कुल 36 संक्रमितों की मौत हुई थी।
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को 42 साल के संक्रमित की मौत हुई। वह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। इंदौर में कोरोना से मौत का यह 33वां मामला है। रविवार को भी इंदौर में 2 लोगों ने जान गंवाई थी। भोपाल में कोरोना से तीसरी मौत की पुष्टि हुई। यहां 49 साल के इमरान खान की मौत शनिवार को हुई थी। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें
तारीख | मौतें |
5 अप्रैल | 23 |
6 अप्रैल | 21 |
7 अप्रैल | 22 |
8 अप्रैल | 27 |
9 अप्रैल | 34 |
10 अप्रैल | 29 |
11 अप्रैल | 36 |
12 अप्रैल | 39 |
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 150 |
मध्यप्रदेश | 45 |
गुजरात | 26 |
तेलंगाना | 16 |
दिल्ली | 24 |
पंजाब | 12 |
तमिलनाडु | 11 |
राजस्थान | 11 |
पश्चिम बंगाल | 07 |
आंध्र प्रदेश | 07 |
कर्नाटक | 06 |
उत्तर प्रदेश | 06 |
जम्मू-कश्मीर | 04 |
हरियाणा | 04 |
हिमाचल | 02 |
केरल | 03 |
बिहार | 01 |
चंडीगढ़ | 02 |
असम | 01 |
झारखंड | 02 |
ओडिशा | 01 |
कुल | 341 |