माउंट आबू में जमा पानी, प्रदेश में 5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

 


जयपुर। राजस्थान में तेज ठंड की जकड़ में है। प्रदेश में पिछली रात पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट आई। माउंट आबू में बीती रात पारा 1.2 डिग्री पर रहा। बीती रात किसी जगह तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर नहीं रहा।


बीती रात सबसे अधिक तापमान चूरू में 8.0 डिग्री रहा। सबसे कम माउंट आबू में 1.2 तो सीकर के फतेहपुर में 4.5 डिग्री तापमान रहा। भीलवाड़ा और वनस्थली में तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई है। जयपुर में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। सीकर में तापमान पांच डिग्री गिरकर 5.0 डिग्री पर आ गया। जयपुर सहित प्रदेश में कई जगहों पर सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हवा चुभती रही।