राज्यसभा चुनाव / गुजरात में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, पार्टी अपने विधायकों को जयपुर और उदयपुर शिफ्ट करेगी


जयपुर. मध्यप्रदेश के सियासी उठापटक के बीच अब गुजरात के कांग्रेस विधायकों को राजस्थान शिफ्ट किया जाएगा। ये विधायक जयपुर और उदयपुर में रखे जाएंगे। कहा जा रहा है कि 5 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्हें गुजरात में ही कहीं अलग से रखा जाएगा। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए शुक्रवार को भाजपा के 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। कांग्रेस को इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है।


गुजरात के विधायक शाम 7 बजे अहमदाबाद से जयपुर के लिए रवाना होंगे। 35 विधायकों को जयपुर ले जाया जा रहा है। जबकि 15 विधायकों को उदयपुर ले जाया जाएगा। विधायकों एक जत्थे के साथ राज्यसभा उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल तो दूसरे जत्थे के साथ दूसरे राज्यसभा उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी जाएंगे। बताया जा रहा है कि पांच विधायक पाला बदले की तैयारी में हैं। इन विधायकों को अलग से गुजरात में ही किसी रिजॉर्ट में रखा जाएगा। बाकी बचे 18 विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।


भाजपा एक सीट खो सकती है
गुजरात विधानसभा में भाजपा के मौजूदा विधायकों की संख्या को देखते हुए राज्यसभा में उसके एक सीट खोने का डर है। ऐसे में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस ने पाटीदार उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया और पार्टी में आपसी असंतोष भी है, इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा तीनों सीटें जीतेगी। उधर, कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। 


गुजरात में राज्यसभा सीट जीतने का गणित
180 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के 103 विधायक हैं। उसे एनसीपी के एक और बीटीपी के दो विधायकों का समर्थन है। ऐसे में उसके पास कुल 106 विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के पास 73 विधायक हैं। निर्दलीय जिग्नेश मेवाणी के समर्थन से उसका संख्या बल 74 का है। राज्य की एक विधानसभा सीट जीतने के लिए 37 वोट की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा को दो और कांग्रेस को एक सीट आसानी से मिल जाएगी। चौथी सीट पर का फैसला दूसरी वरीयता के वोट से होगा। भाजपा तीन सीट जीतने का दावा कर रही है। यही कारण है जिसके चलते कांग्रेस को विधायकों के टूटने का डर सता रहा है।


Popular posts
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए
Image