कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए


 बारां में कोरोना / कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए


बारां। एक लड़के के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तालाबपाड़ा में उसके संर्क में आए लोगों के सैंपल लिए।


बारां.। बारां जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को एक और लड़के की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले शुक्रवार को तीन लोग पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही बारां में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।  


सीएमएचओ डॉ सम्पतराज नागर ने बताया कि शनिवार को तलाबपाड़ा मीट मार्केट के रहने वाले 17 साल के लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह अन्य बीमारी के चलते कोटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
इस लड़के के संपर्क में आए पांच लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसके घर के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है।


उधर, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बारां की गोपाल कॉलोनी में 41, गोपालपुरा में सात और माथना में पांच लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। बारां में अभी तक दो पॉजिटिव लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है जबकि 8 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी कोरोना के 24 एक्टिव केस हैं जबकि 32 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को एक महिला कांस्टेबल सहित एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।