अस्पताल से सीधे श्मशान जाएगा ऋषि कपूर का शव, 20 लोग होंगे शामिल


बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह मुंबई में उनका निधन हो गया। वह करीब 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेड बॉडी अस्पताल से सीधे श्मशान ले जाई जाएगी।


षि कपूर का गुरुवार को मुंबई के के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में होगा। श्मशान घाट के बाहर और भीतर पुलिस के कड़े इंतजाम हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा जाएगा। उनकी शवयात्रा में नियम के मुताबिक 20 लोग शामिल होंगे। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। बता दें कि इसी श्मशान घाट में शम्मी कपूर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

परिवार ने कहा करें कानून का पालन
हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ। इस व्यक्तिगत क्षति के दौरान, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया पर कठिन और मुसीबतभरा समय है। इकट्ठे होने और कहीं निकलने पर सख्ती है। हम उनके सभी फैंस और वेल-विशर्स और परिजनों के दोस्तों से दरख्वास्त करते हैं कि कानून का पालन करें।


यूएस में चला था इलाज
ऋषि कपूर को सितंबर 2018 में कैंसर डायग्नोस हुआ था। इसके बाद वह इलाज के लिए न्यू यॉर्क चले गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह भी थीं। शुरुआत में उनके परिवार ने बीमारी छिपाने की कोशिश की थी। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। उनकी हालत में सुधार लग रहा था हालांकि बीच-बीच में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरें आती रही हैं।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image