राजस्थान के 30 रिटायर्ड जवान तेलंगाना में फंसे, बोले- जल्द से जल्द यहां से निकालने का समाधान निकालें


तेलंगना से वीडियो जारी कर रिटायर्ड जवानों ने मांगी मदद।


जयपुर. राजस्थान के करीब 30 रिटायर्ड जवान लॉकडाउन के कारण तेलंगाना के सिकंदरा बाद में फंसे हैं। जिन्होंने शनिवार को राजस्थान सरकार से उन्हे घर लाने की अपील की। जानकारी अनुसार 31 मार्च को सभी बटारियन से रिटायर्ड हो चुके हैं। जिसके बाद से स्टेटडाउन में फंसे हैं। उन्होंने बताया कि वे सभी स्वस्थ हैं। साथ ही मेडिकली फिट हैं।


जवानों ने बताया कि वो 31 मार्च 2020 को ईएमई डिपो बटालियन सिकंदराबाद से रिटायर्ड हो चुके हैं। जिसके बाद से हम स्टेट डाउन में फंसे हैं। हम चाहते हैं कि हमें सिकंदराबाद से राजस्थान लाए जाए। सभी राज्यों के लोगों को उनकी राज्य की सरकारें ले जा चुकी हैं। राजस्थान और बिहार के कुछ लोग बचे हुए हैं। हमें जल्द से जल्द यहां से निकालने का समाधान निकालें। 


जानकारी अनुसार, तेलंगाना में फंसे जवानों में सीकर के 6, झुंझुनू के 6, अलवर के 4, टोंक, गंगानगर, नीमकाथाना, हनुमानगढ़, जयपुर के 2-2, करौली, अजमेर, नौहर और दौसा के 1-1 रिटायर्ड जवान फंसे हुए हैं।