देश में अब तक 1 लाख 99 हजार 717 कोरोना केस- केजरीवाल ने 'दिल्ली कोरोना' ऐप लॉन्च किया, राजधानी में उपराज्यपाल के ऑफिस में 13 लोग पॉजिटिव मिले


यह तस्वीर अहमदाबाद की है। मंगलवार को यहां एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। रिश्तेदारों ने पूरी एहतियात के साथ अंतिम संस्कार किया। गुजरात में अब तक 1063 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे तक देश में एक लाख 99 हजार 717 मरीज हो चुके हैं। दिल्ली उप राज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी को इलाज के लिए भेज दिया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली कोरोना' ऐप लॉन्च किया।


इससे पहले, सोमवार को महाराष्ट्र में 2361, तमिलनाडु में 1162, दिल्ली में 990, गुजरात में 423, उत्तरप्रदेश में 286, प. बंगाल में 271, राजस्थान में 269, हरियाणा में 265, मध्यप्रदेश में 194, कर्नाटक में 187, जम्मू-कश्मीर में 155 और बिहार में 138 मरीज मिले। इनके अलावा 6,414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, भारत मरीजों के संख्या के मामले में दुनिया का 7वां देश बन चुका है। अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन और इटली ऐसे छह देश हैं, जहां संक्रमितों की तादाद भारत से ज्यादा है।


उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 8 हजार 171 मामले सामने आए हैं और 204 मौतें हुई हैं। इसके साथ देशा में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 पर पहुंच गई है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 स्वस्थ्य/छुट्टी हो गई/प्रवासी हैं। अब तक 5 हजार 598 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।पांच राज्यों के हाल


मध्य प्रदेश: राज्य में मंगलवार सुबह 68 नए पॉजिटिव मिले। भोपाल में 43, नीमच में 24 और पन्ना में एक संक्रमित मिला। राज्य में मरीजों की संख्या 8 351 हो गई है। इससे पहले सोमवार को 194 केस मिले थे। अब तक 5036 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।
महाराष्ट्र: 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था। 22 मई से पहले 6 दिनों में भी यह आंकड़ा कम होकर 41% रह गया था। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 70 हजार 013 तक पहुंच गई है।
उत्तर प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 296 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 27 मरीज नोएडा में मिले। अब तक 8,361 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2,288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 222 मरीजों की मौत हो चुकी है।
बिहार: बिहार में आज 104 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक राज्य में 4049 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 23 लोग जान गंवा चुके हैं। 


राजस्थान: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 171 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें भरतपुर में 70, जयपुर में 34, झालावाड़ में 23, जोधपुर में 12, अलवर और कोटा में 10-10, दौसा और झुंझुनू में 4-4, चूरू में 2, टोंक और धौलपुर में 1-1 संक्रमित मिला। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9271 पहुंच गया। राज्य में 2 लोगों की मौत भी हुई। इनमें भरतपुर और कोटा में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ा। कुल मृतकों की संख्या 201 पहुंच गई।