भाजपा के राज्यसभा गणित पर असर डाल सकते हैं महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावी नतीजे


हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा के नतीजे उसके अनुरूप नहीं आए हैं। ऐसे में यह राज्यसभा में पार्टी संख्या पर असर डाल सकता है। इन दोनों राज्यों में बेहतर प्रदर्शन बीजेपी के लिए 2018 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनाव में मिली हार के बाद फायदा दे सकता था। फिर भी, गुरुवार के परिणामों से भाजपा के लिए राज्यसभा सीटों में मामूली गिरावट और कांग्रेस के लिए समान रूप से मामूली वृद्धि होगी।


महाराष्ट्र से राज्यसभा के 19 और हरियाणा से 5 सदस्य चुने जाते हैं। हरियाणा के पांच राज्यसभा सांसदों में कांग्रेस के पास सिर्फ एक सांसद है वहीं, बीजेपी के तीन और सुभाष चंद्रा निर्दलीय हैं। हालांकि, चंद्रा को बीजेपी ने समर्थन दिया था। वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के पास सात राज्यसभा सांसद हैं वहीं, एनडीए के 11 राज्यसभा सांसद हैं।


हरियाणा की पांच राज्यसभा सीटों में से दो सीटों पर 2020 और 2022 में चुनाव होना है। वहीं, महराष्ट्र में साल 2020 में सात विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके अलावा छह राज्यसभा सीटों पर साल 2022 में चुनाव होगा। 


इसके अलावा हरियाणा और महाराष्ट्र की अन्य सीटों पर 2024 में चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की जिन 13 राज्यसभा सीटों पर साल 2020 और 2022 में चुनाव होंगे, वहां पर एनडीए के पास सात और कांग्रेस के पास पांच सीटें हैं।


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image