एंबुलेंस सर्विस 108 और 104 हड़ताल पर, निजी वाहनों से मरीज पहुंचे अस्पताल


जयपुर। राजस्थान में जीवन वाहिनी मानी जाने वाली एंबुलेंस सेवा 108 व 104 गुरुवार सुबह 6 बजे से ठप हो गई। इससे लोग मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं अस्पताल से मरीज निजी वाहनों से घर पहुंचे। जयपुर में सवाई मान सिंह अस्पताल में बुधवार को रेजिडेंट्स की हड़ताल के बाद गुरुवार से एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।


कर्मचारी सरकार की ओर से एन्टेग्रेटेड एम्बुलेंस सेवा 108 और 104 व बैस एम्बुलेंस सेवा संचालन के लिए निकाली नई निविदा का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि नई निविदा में कर्मचारियों के हित में कुछ नहीं है। विरोध में एम्बुलेंस कर्मचारी पूरे प्रदेश में हड़ताल पर चले गए।


राजस्थान कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया, सुबह 6 बजे से हड़ताल शुरू हो गई जो अनिश्चितकाल तक रहेगी। जो नया टेंडर हुआ है, उसमें सिर्फ एमवी एक्ट (मोटर व्हीकल्स एक्ट) व मिनिमम वेजेज एक्ट शामिल किया गया है। इसमें एम्बुलेंस कर्मचारियों के हित और वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों का कहीं जिक्र नहीं है। शेखावत ने बताया कि उनकी सात सूत्रीय मांगों को जब तक नहीं माना जाता तब तक एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image