टोंक. उनियारा-देवली विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह नही रहे। 86 वर्ष को दिग्विजय ने जयपुर में अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका दाह संस्कार किया जाएगा। उनके शव को उनियारा गढ़ पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जानकारी अनुसार, दिग्विजय पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा था।
पूर्व गृहमंत्री दिग्विजयसिंह उनियारा ठिकाने के रावराजा सरदार सिंह के पुत्र थे। इनका जन्म 23 अप्रैल 1933 में उनियारा में हुआ था। उन्होंने एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर राजनेतिक का लंबा सफर तय किया। पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह 3, 4, 6, 8, 9 एवं 11वीं राजस्थान विधानसभा में छह बार उनियारा-देवली विधान सभा का प्रतिनिधी कर चुके है।