जयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रस्तावित धरने प्रदर्शन की जानकारी हेतु प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान के युवाओं को संबोधित किया।
सैनी ने बताया कि प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों को टोल मुक्त कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान की गयी थी। भाजपा सरकार के इस निर्णय से राजस्थान के हजारों लाखों किसान, युवा, मजदुर व व्यापारियों को सीधे रूप से प्रदेश की सरकार ने राहत प्रदान करने का काम किया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के हित के काम करने की बजाय जनता को परेशान करने वाले काम कर रही है। राजस्थान की जनता पर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का फैसला बदलकर पूनः स्टेट हाईव पर निजी वाहनों पर टोल लगाकर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त बौझ के तले दबाने का काम किया है, साथ ही यह बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गत राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदेश के युवाओं के साथ छल करने के उद्वेश्य से जन घोषणा पत्र के द्वारा शिक्षित बैरोजगार युवा वर्ग को 3500 रूपये प्रतिमाह बैरोजगारी भत्ता दिये जाने का वादा किया था। उक्त वादे के आधार पर युवाओं के साथ छल करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राजस्थान प्रदेश में सरकार बनायी। परन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि सरकार बनने के 11 माह बाद तक 3500 रूपये का बैरोजगारी भत्ता मिलना तो दूर, युवाओं को पूर्व में दिये जा रहे बैरोजगारी भत्ते के लिए वर्तमान सरकार द्वारा मोहत्ताज कर दिया गया हैं।
वर्तमान कांग्रेस सरकार के वितिय कुप्रबंधन के कारण पुर्ववर्ती भाजपा सरकार में स्वीकृत हुई लगभग सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है और जो कार्य प्रारम्भ हो गये थे उनका भुगतान भी सरकार द्वारा नही किया गया। जिसकी वजह से वें सभी काम जो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रारम्भ किये थे वें सभी बंद पडे़ हैं। राजस्थान की कांग्रेस सरकार की नितियां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर भी कुठाराघात कर रही है।
भाजपा युवा मोर्चा देगा ज्ञापनः अशोक सैनी भादरा