हिन्दू रीति रिवाज से हुआ विदेशी महिला का अंतिम संस्कार, भारत यात्रा के दौरान हो गई थी मौत


जोधपुर. स्विट्जरलैंड से भारत घूमने आई एक विदेशी महिला की दो दिन पूर्व शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। केलर वेबर नाम की इस महिला के बुजुर्ग पति ने उसका शव वापस ले जाने में होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रख जोधपुर में ही हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। हिन्दू सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को पूर्ण विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया। 



अपने पति रेविट डेविस के साथ भारत यात्रा पर आई स्विट्जरलैंड की 78 वर्षीय केलर वेबर की तबीयत खराब होने पर उसे जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर सरदारपुरा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को उनके पति को सौंपना चाहा।


लेकिन मृतका के बुजुर्ग पति डेविस ने शव को वापस अपने देश ले जाने के बजाय हिन्दू रीति रिवाज से अपनी पत्नी का दाह संस्कार करने का फैसला लिया। इसके लिए उसने दिल्ली की एक कंपनी से संपर्क किया। इसके पश्चात दिल्ली की कंपनी को उसका शव सौंप डेविस यहां से रवाना हो गए। कंपनी के पदाधिकारियों ने हिन्दू सेवा मंडल के प्रभारी विष्णु चन्द प्रजापति को यह शव सौंपा। आज दोपहर को मंडल के पदाधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधि की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया। 


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image