निकाय चुनाव को कांग्रेस ने बनाया खरीद-फरोख्त की मंडी : पूनियां


जयपुर. भाजपा ने आरोप लगाया है कि निकाय चुनावों में कांग्रेस सत्ता और बल के प्रयोग से पार्षदों की खरीद-फरोख्त कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चुनावी हिंसा रोकने की अपील की है। पूनियां ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर भाजपा शिविरों पर हमले कर लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया है।


पूनियां ने कहा कि राजस्थान जैसे शांत राज्य को कांग्रेस चुनावी हिंसा व खरीद फरोख्त की मंडी नहीं बनाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर व भाजपा पार्षदों पर सत्ता का दबाव व बल प्रयोग किया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और समुचित उत्तर देगी।


पूनियां ने कहा कि गहलोत एक तरफ गांधी के जीवन मूल्यों की वकालत के बयान दे रहे हैं और दूसरी ओर निकाय चुनाव में अपने मंत्रियों को आचार संहिता होते हुए पुलिस व प्रशासन के सहयोग से भाजपा शिविरों पर हिंसक हमला करवा कर सत्ता का दुरूपयोग कर रहे हैं। अलवर में भाजपा शिविर पर मंत्री टीकाराम जूूली का पुलिस व प्रशासन को साथ ले कर किया गया हमला ताजा उदाहरण है।


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image