पुष्कर मेला / देशी-विदेशी महिलाओं के बीच हुई मटका दौड़, म्यूजिकल चेयर का भी हुआ आयोजन


पुष्कर. अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले में शनिवार सुबह मटका दौड़ और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कंधे पर मटका रखकर विदेशी महिलाएं भी दौड़ लगाती नजर आई। इन प्रतियोगिताओं में देशी और विदेशी महिलाओं ने भाग लिया। इससे पहले मेलार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेले के कारण यहां शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण घाटों, मंदिरों, बाजारों में चहल-पहल रही। ग्रामीण महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए सरोवर में स्नान किया व मंदिरों में दर्शन किए। वहीं सैलानियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। 


मटका दौड़ में कुल 18 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें छह विदेशी और 12 स्थानीय महिलाएं रहीं। जिसमें अजमेर की रेखा हीनोनिया पहले और केनेडा की हेल्दी दूसरे स्थान पर रही। वहीं म्यूजिकल चेयर में 32 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 18 विदेशी और 14 स्थानीय महिला शामिल हुई। इसमें फ्रांस की शकीरा ने हासिल की। वहीं दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की एलिसन जॉली रहीं।


कार्तिक मास की देवउठनी प्रबोधनी एकादशी स्नान के साथ पुष्कर का धार्मिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ है। 5 दिवसीय पंचतीर्थ स्नान के पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्घालुओं व साधु-संतो ने सरोवर में डुबकी लगाई। मेले का समापन 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले महास्नान के साथ होगा। इन पांच दिनों में तैंतीस करोड़ देवी-देवता पुष्कर तीर्थ में ही विद्यमान रहते हैं तथा सरोवर में पंचतीर्थ स्नान करने मात्र से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।



साधु-संतों ने डाला पड़ाव
पंचतीर्थ स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं विभिन्न समुदायों के साधु संतों ने यहां मठ, मंदिर व आश्रमों में अपने पड़ाव डाल लिए हैं। इसके अलावा नागा समाज व अन्य संप्रदायों के साधुओं ने सरोवर किनारे व धार्मिक स्थलों पर अपना डेरा जमा रखा है। साधु संत विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image