राजस्थान / 24 जिलों में 49 निकायों के परिणाम; भरतपुर निगम में कांग्रेस का मेयर तो बीकानेर और उदयपुर में भाजपा जीती, प्रदेश में कांग्रेस आगे


जयपुर. 24 जिलों के 49 निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को परिणाम जारी किए गए। जिसमें 49 निकायों में से कांग्रेस ने कांग्रेस 35, भाजपा 13 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत हासिल की। प्रदेश के दो बड़े नगर निगम बीकानेर और उदयपुर में भाजपा ने जीत हासिल की है। बीकानेर नगर निगम में भाजपा की सुशीला कंवर मेयर बनी। वहीं उदयपुर में भाजपा के गोविंद सिंह टांक ने जीत हासिल कीहै। वहीं भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस ने जीत हासिल की। 


बीकानेर में पहली बार कोई महिला मेयर बनी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस आगे रही।  इससे पहले हुए नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस के खाते में प्रदेश के 961 वाॅर्ड और भाजपा के खाते में 737 वाॅर्डों की जीत आई है। गौरतलब है कि जीते हुए पार्षद ही महापौर, नगर परिषद सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए वोट डाल रहे हैं।


भरतपुर में हुई क्रॉस वोटिंग


भरतपुर नगर निगम को परिणाम काफी चौकाने वाले रहे। यहां 51 वोट लेकर कांग्रेस के अजीत कुमार ने मेयर पद पर जीत हासिल की। यहां भाजपा के कई पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। मांगरोल नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी कौशल सुमन विजय हुए। कांग्रेस को 35 में से 23 मत मिले। वहीं 13 सीटों पर जीती भाजपा को मिले 12 मत मिले। वहीं बीकानेर नगर निगम में भाजपा की सुशीला कंवर बनी शहर की पहली महिला मेयर बनी है।


चुनाव के परिणाम













































































































































































































निकाय क्षेत्रजीते 
ब्यावर नगर पालिकानरेश कुमार (भाजपा)
पुष्कर नगर पालिकाकमल किशोर (भाजपा)
अलवर नगर परिषदबीना गुप्ता (कांग्रेस)
भिवाड़ी नगर परिषदशीशराम तंवर (कांग्रेस)
बांसवाड़ा नगर परिषदजैनेंद्र त्रिवेदी (कांग्रेस)
छबड़ा नगर पालिकाकैलाश चंद जैन (भाजपा)
मांगरोल नगर पालिकाकौशल सुमन (कांग्रेस)
बाड़मेर नगर परिषददिलीप (कांग्रेस)
बालोतरा नगर परिषदसुमित्रा देवी (भाजपा)
भरतपुर नगर निगमअभिजीत कुमार (कांग्रेस)
बीकानेर नगर निगमसुशीला कंवर (भाजपा)
चित्तौड़गढ़ नगर परिषदसंदीप शर्मा (कांग्रेस)
निंबाहेड़ा नगर पालिका सुभाष चन्‍द्र शारदा (कांग्रेस)
रावतभाटा नगर पालिका दीपिका तिल्लानी (कांग्रेस)
चूरू नगर परिषदपायल सैनी (कांग्रेस)
राजगढ़ नगर पालिकारजिया (कांग्रेस)
गंगानगर नगर परिषदकरुणा चांडक (कांग्रेस)
सूरतगढ़ नगर पालिकाओमप्रकाश (कांग्रेस)
हनुमानगढ़ नगर परिषदगणेशराज बंसल (कांग्रेस)
जैसलमेर नगर परिषदहरिवल्लभ कल्ला (निर्दलीय)
भीनमाल नगर पालिकाविमला (कांग्रेस)
जालौर नगर परिषदगोविन्द (भाजपा)
बिसाऊ नगर पालिकामुश्ताक अली (कांग्रेस)
झुंझुनूं नगर परिषदनगमा बानो (कांग्रेस)
पिलानी नगर पालिकाहीरालाल नायक (कांग्रेस)
फलौदी नगर पालिकापन्नालाल व्यास (कांग्रेस)
कैथून नगर पालिकाआइना महक (कांग्रेस)
सांगोद नगर पालिकाकविता सुमन (कांग्रेस)
डीडवाणा नगर पालिकारचना (कांग्रेस)
मकराना नगर परिषदसमरीन (कांग्रेस)
पाली नगर परिषदरेखा भाटी (भाजपा)
सुमेरपुर नगर पालिकाउषा कुंवर (भाजपा)
नीमकाथाना नगर पालिकासरिता दीवान (कांग्रेस)
सीकर नगर परिषदजीवन खान (कांग्रेस)
माउंट आबू नगर पालिकाजीतू राणा (कांग्रेस)
पिंडवाड़ा नगर पालिकाजितेन्द्र कुमार (भाजपा)
शिवगंज नगर पालिकावजींगराम घांची (कांग्रेस)
सिरोही नगर परिषदमहेन्द्र कुमार मेवाड़ा (कांग्रेस)
आमेट नगर पालिकाकैलाश मेवाड़ा (कांग्रेस)
नाथद्वारा नगर पालिकामनीष राठी (कांग्रेस)
टोंक नगर परिषदअली अहमद (कांग्रेस)
कानौद नगर पालिकाचन्दा देवी मीणा (कांग्रेस)
उदयपुर नगर पालिकागोविन्द सिंह टांक (भाजपा)
नसीराबाद नगर पालिकाशारदा मित्तलवाल (कांग्रेस)
थानागाजी नगर पालिकाचौथमल सैनी (कांग्रेस)
प्रतापपुर गांधीनगर पालिका दिलीप कुमार परमार (भाजपा)
रूपवास नगर पालिका

बबीता (भाजपा)


महुआ नगर पालिकानर्मदा देवी (कांग्रेस)
खाटूश्याम जी नगर पालिकाममता मुंडोतिया (भाजपा)

49 में से 3 निकायोंं में कांग्रेस के पहले ही बन चुके निर्विरोध अध्यक्ष 


निंबाहेड़ा, मकराना और रूपवास में कांग्रेस के 3 दिन पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष बन चुके हैं, इसलिए वोटिंग शेष 46 निकायों के अध्यक्षों के लिए ही होगी।


उपमहापौर, उपसभापति व उपाध्यक्ष के लिए 27 को निर्वाचन


राजपुरोहित ने बताया कि उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन की तिथि 27 नवंबर है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रातः 10.00 बजे प्रारंभ होगी, नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11.00 बजे, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे, अभ्यर्थिता वापसी अपराह्न 2 बजे तक और मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2.30 बजे से 5.00 बजे तक और मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी।