बारां. शुक्रवार को बारां में दो युवकों को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है। जिसके मदद से दोनों गांजे की तस्करी कर रहे थे। पुलिस को पूछताछ में नशे के कारोबार का खुलासा होने की उम्मीद है।
जानकारी अनुसार, शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान पुलिस को बाण गंगा नदी के पास रास्ते पर गुजरते दो बाइक सवार पर शक हुआ। जिसके बाद बाइक सवार वीरू उर्फ विरेंद्र और विजेंद्र के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसके खिलाफ थाने मांगरोल में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा अधियान चलाया जा रहा है।