बाप ने ली थी बेटी की जान, अब तक नहीं मिला शव का दूसरा हिस्सा


कल्याण
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में जिस लड़की की आधी लाश बरामद हुई थी, उस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, शव का आधा हिस्सा अब भी नहीं मिला है। लड़की के पिता को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था, जिसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी अरविंद रमेश चंद तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन और बेटियां हैं। उनके साथ पत्नी उत्तर प्रदेश में रहती है। उसकी लड़की प्रिंसी 4 महीना पहले ही गांव से टिटवाला आई थी। वह पढ़ी-लिखी और मुलुंड के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। इसी बीच, प्रिंसी का गैर मजहब के लड़के से अफेयर हो गया। अरविंद को यह पसंद नहीं था। उसने बेटी पर दबाव बनाया कि वह अपनी बाकी बहनों के बारे में सोचे और उस लड़के को छोड़ दे लेकिन प्रिंसी ने उसकी नहीं सुनी।
नाराज पिता ने शुक्रवार को लड़की को पहले जहर पिलाया, फिर घर में ही शव के दो टुकड़े कर दिए। लड़की के निचले भाग को सूटकेस में डालकर कल्याण स्टेशन के परिसर में रख दिया और दूसरा हिस्सा कल्याण की खाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी के बताए अनुसार शव का आधा हिस्सा कल्याण खाड़ी में ढूंढ रही है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा था। पुलिस बुधवार को भी फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की मदद से तलाश करेगी।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image