गहलोत बोले- मोदी और अमित शाह का कोई हिम्मत के साथ मुकाबला कर सकता है तो वो राहुल गांधी


जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुंबई में शादी समारोह में हिस्सा लेकर गुरुवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मैंने तो पिछले 5 साल से कह रहा हूं। मोदी-अमित शाह का कोई हिम्मत के साथ में कोई मुकाबला कर सकता है तो वो राहुल गांधी हैं। ये मेरा मानना है। चुनाव हारना अलग बात हैपरंतु छक्के छुड़ा दिए गुजरात के अंदर।


गहलोत ने कहा कि हम लोग गुजरात के चुनाव जीतते-जीतते रुक गए। पूरे मुल्क में जिस प्रकार से सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा करके राष्ट्रवाद की बात करके लोगों को भड़का दिया। नौजवानों का आक्रोश बहुत भयंकर है। नौकरियां जा रही हैं। किसान आत्महत्याएं कर रहा है, आर्थिक स्थिति ध्वस्त हो रही है।  अब किससे सर्टिफिकेशन चाहिए इनको? डॉ. मनमोहन सिंह जी बोल चुके हैं, राहुल बजाज बोल चुके हैं, रघुराम राजन बोल चुके हैं, पूरा देश बोल रहा है, इकॉनोमिस्ट बोल रहे हैं। बजाय उसको ठीक करने के ये दबाव देके उद्योगपतियों को उतार रहे हैं मैदान के अंदर, राहुल बजाज को काउंटर करो। जिनकी सोच ये है वो क्या अर्थव्यवस्था को ठीक कर पाएंगे।


मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते


गहलोत बोले प्याज 150 रुपए पहुंच गया। इन्हे चिंता ही नहीं। पेट्रोल 75 रुपए, डीजल 66 रुपए हो गया। महंगाई की मार बहुत भयंकर है। मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। जनता जवाब देगी समय आने पर।


नागरिकता विवाद पर भी बोले
उन्होंने कहा कि जो बिल पास हुआ है इस रूप में, इससे पूरे देश में बहुत आक्रोश है। मोदी और अमित शाह खुद स्टेटमेंट देकर के मीडिया के माध्यम से इसको दबाना चाहते हैं। उनको चिंता नहीं, क्या नॉर्थ-ईस्ट हमारा हिस्सा नहीं है क्या? त्रिपुरा में आग लगी हुई है। प्रदर्शन हो रहे हैं। फौजें भेजनी पड़ रही हैं। सैनिकों का मूवमेंट वहां क्यों हो रहा है। एक आईएएस ने इस्तीफा दे दिया है। ये स्थिति जो बन रही है देश के अंदर ये अच्छी नहीं है। ये चाहते क्या हैं ये बताएं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो खुलकर कहें कि हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। पता पड़े कि इनकी मंशा क्या है। 


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image