कांग्रेस का ‘भारत बचाओ’- देश में भाजपा का नहीं आरएसएस का राज -गहलोत


जयपुर. नई दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ 'भारत बचाओ' रैली की। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि मोदी जी सैनिकों के पीछे छिपकर राजनीति करना चाहते हैं। आप सोच सकते हो देश किस दिशा में जा रहा है। आज इस देश में भाजपा राज नहीं कर रही। आरएसएस राज कर रहा है। आरएसएस का प्रचारक मोदी राज कर रहा है। आरएसएस में दम है को अपने आपको घोषित करे राजनैतिक दल।


अशोक गहलोत बोले कि ये रैली नहीं रेला है। जितने लोग खड़े हैं चारगुणा लोग बाहर खड़े हैं। रैली का नाम है भारत बचाओ रैली। 40 साल पहले इसी मैदान में इसी नाम से रैली हुई थी। हम लोग आए थे। हम एनएसयूआई में थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष थे। यही माहौल देखने के लिए मिला था। भारत बचाओ नाम क्यों रखा गया। ये मैसेज देता है। देश किस दिशा में जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पूरा देश चिंतित है। भय का माहौल है। गुंडागर्दी का माहौल है। हिंसा का माहौल है।


डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा था सामाजिक तानाबाना नष्ट हो गया है। इसलिए जीडीपी गिर रही है। चुनाव हारना अलग बात है। राहुल गांधी ने जो कैंपेन किया था। मुद्दा आधारित कैंपेन किया था। किसानो औऱ युवाओं के मुद्दे थे। काम बंद हो रहे हैं। राफेल का मुद्दा था, 126 प्लेन की मांग थी 36 पर क्यों लाया गया। 


इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए


जिस प्रकार से राष्ट्रवाद की बात की गई। क्या हम लोग राष्ट्रवादी नहीं है। सर्टिफिकेट लेना पड़ेगा भाजपा से। राष्ट्रवाद की बात की गई। सेना के पीछे छिप कर राजनीति की गई। इंदिरा गांधी ने तो पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। पाकिस्तान के जनरल, कर्नल और सैनिकों के हथियार सरेडर करा दिए। कभी इसके नाम पर राजनीति नहीं की गई। मोदी जी सैनिकों के पीछे छिपकर राजनीति करना चाहते हैं।


आरएसएस और मोदी पर साधा निशाना


आप सोच सकते हो देश किस दिशा में जा रहा है। आज इस देश में भाजपा राज नहीं कर रही। आरएसएस राज कर रहा है। आरएसएस का प्रचारक मोदी राज कर रहा है। हमारी लड़ाई नीतियों की है। विचारधारा की है। कांग्रेस की नीतियो महात्मा गांधी, जवाहर नेहरू, सरदार पटेल के जमाने में बनी हुई है। दमखम हैं मुकाबला करेंगे। आरएसएस में दम है को अपने आपको घोषित करे राजनैतिक दल।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image