जयपुर. कांग्रेस सरकार द्वारा एक साल के शासन में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प होने के विरोध में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जानकारी के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के शहर अध्यक्ष और पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में यह प्रदर्शन व पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें सांसद रामचरण बोहरा भी मौजूद रहे।
दोपहर करीब 12 बजे चांदपोल बाजार में हनुमान मंदिर से पैदल मार्च शुरु हुआ। जो कि चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार से होकर बड़ी चौपड़ पहुंचकर सभा में परिवर्तित हुआ। इससे पहले पैदल मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की लचर व्यवस्था और विकास कार्यों के खिलाफ नारेबाजी की।
मोहनलाल गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बने एक साल हो गया है। लेकिन किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प हो चुके है। मेट्रो व अन्य कार्य जो भाजपा सरकार में शुरु हुए थे। उन्हें सरकारी मंशा की वजह से वे कार्य पुरे नहीं हो पा रहे है। ऐसे में जनता में आक्रोश है। गुप्ता ने कहा कि वे सरकार की लचर व्यवस्था के खिलाफ भाजपा जन आंदोलन चलाते रहेंगे।