नागरिकता कानून / देशभर में उपजे तनाव के खिलाफ मुख्यमंत्री गहलोत का शांति मार्च कल, तैयारियों का लिया जायजा


जयपुर. नागरिकता संशोधन कानून पारित होने के बाद देशभर में उपजे तनाव के बीच प्रदेश में शांति के लिए सीएम अशोक गहलोत रविवार सुबह 11 बजे शांति मार्च निकालेंगे। जिसके लिए गहलोत शनिवास सुबह तैयारियों का जायजा लेने अलबर्ट हॉल पहुंचा। यहां उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। जिसके साथ उचित निर्देश भी दिए। 


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंत्री रघु शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास और महेश जोशी भी अलबर्ट हॉल और गांधी सर्किल पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। जानकारी अनुसार, शांति मार्च के लिए सभी मंत्रियों के कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। सभी को मार्च में शामिल होने के लिए कहा गया है।


गहलोत ने शांति मार्च में शामिल होने के लिए सभी दलों का आह्वान किया है। जयपुर में अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक निकाले जाने वाले इस मौन जुलूस में किसी पार्टी का झंडा शामिल नहीं होगा। इस दौरान नारे भी नहीं लगाए जाएंगे। गहलोत ने इसके लिए अन्य दलों के नेताओं से व्यक्तिगत बात कर उन्हें भी शामिल होने का आह्वान किया है। सीएम खुद भी ढाई किमी पैदल चलेंगे। गहलोत ने कहा कि जिस तरह देश में तूफान आया है, कोई कारण नहीं था कि लोगों को भावनाओं को भड़काया जाए और एनआरसी के नाम पर धमकाया जाए।