पीहर गई पत्नी व बच्चो को वापस भेजने की बात पर साले ने की जीजा के भाई की हत्या, दो घायल





डेमो फोटो





हनुमानगढ़/टिब्बी. गांव मसानी से पीहर गई पत्नी और बच्चों को वापिस भेजने की बात पर हुए विवाद में साले ने अपने साथियों के साथ हमला कर बहन के जेठ का मर्डर कर दिया। हमले में जीजा और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे पड़ोसियों ने निजी वाहन से हनुमानगढ़ जिला अस्पताल लेकर गए। एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफ़र किया। 


पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में उपचाराधीन रणजीत सिंह (23) ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व नंदराम की ढाणी निवासी सोनू से हुई। तीन दिन पहले उसकी पत्नी एक दिन के लिए दो बच्चो सहित पीहर गई। वापिस नही आने पर उसने अपने साले काला सिंह को फोन किया। फोन पर पत्नी को नही भेजने की बात पर विवाद हो गया। विवाद के बाद काला सिंह अपने साथियों धोलूराम बाल्मीकि, जग्गा सिंह, विनोद कुमार गोदारा व सिवला उर्फ शीबा मेघवाल सहित 4-5 लाठी गंडासी व रॉड से लैस होकर घर पहुंचे। यहां रणजीत सिंह, उसके भाई अमरजीत सिंह व पिता मेजर सिंह से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर भाग गए।


पड़ोसी ने 108 के पहुंचने से पूर्व ही तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। रास्ते मे ही गभीर घायल अमरजीत ने दम तोड़ दिया। जिसे चिकित्सको ने मृत घोषित किया। उसके पिता को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफ़र किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया। इस सम्बन्ध में हत्या के तीन आरोपियों पुलिस ने राउंड अप किया। जिनसे पूछताछ चल रही है।