राजस्थान में कांग्रेस का एक साल - महिला पुलिस ने सीएम गहलोत को सेल्फ डिफेंस के तरीके भी दिखाए


जयपुर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने पहले साल की सालगिरह के जश्न को भव्य बनाने के लिए मंगलवार को विद्याधर नगर स्टेडियम में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित किया। जिसका राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनोग्रेशन किया। इस दौरान सीएस डीबी गुप्ता, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस सरकार में मंत्री रघु शर्मा, प्रतापसिंह खाचरियावास, परसादीलाल मीणा ने सभा को संबोधित किया।


सभी मंत्रियों ने एक साल के अंदर पूरे किए गए कामों के बारे में जानकारी दी। वहीं आगे की योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्याधर नगर स्टेडियम में किसान प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रमण किया। इसके साथ महिला पुलिस ने गहलोत को सेल्फ डिफेंस के तरीके भी दिखाए। इस कार्यक्रम की शुरुआत रन फॉर निरोगी राजस्थान से हुई। जिसकी शुरुआत अलबर्ड हॉल से की गई। जिसके बाद जवाहर कला केंद्र में सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।


किसानों को उन्नत खेती के लिए किया जाएगा प्रेरित


किसानों को कृषि के बारे में जानकारी देने के लिए सम्मेलन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें कृषि से संबंधित स्टालें शामिल की गई है। इस प्रदर्शनी के जिरए जल प्रबंधन, सौर ऊर्जा संयत्र, जैविक खेती, संरक्षित खेती में उन्नत तकनीक अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही संस्थाओं एवं कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों की ओर से नवाचार गतिविधियां प्रदर्शित की जाएगी।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image