2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति के आदेश जारी, पशुपालन मंत्री बोले- पशु चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत


जयपुर. बुधवार को पशुपालन विभाग ने 2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। इन नियुक्तियों से दो हजार से ज्यादा युवक-युवतियों को रोजगार मिलने के साथ प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी। उल्लेखनीय है कि इस भर्ती परीक्षा का प्रकरण काफी समय से न्यायालय में अटका रहा था। इसका परीक्षा परिणाम 29 जनवरी 2019 को जारी किया गया था।


पशुपालन मंत्री लाल चंद कटारिया ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1791 और अनुसूचित क्षेत्र में 233 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी गई है। इन्हें रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति देकर कार्यग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेशभर में नए पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने और नए कार्मिकों की नियुक्ति से पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। पशु अस्पतालों को मजबूती मिलेगी और पशुओं का इलाज नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे पशुपालकों को सहूलियत होगी। साथ ही दो हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा।        
                 
बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 21 अक्टूबर 2018 को पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 29 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी थी। बोर्ड ने इसके बाद दुबारा परिणाम जारी किया था। पशुपालन मंत्री के निर्देश पर विभाग ने प्रभावी ढंग से न्यायालय में अपना पक्ष रखा और प्रकरण को निस्तारित करवाया।


Popular posts
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image