22 सेमी. लंबी आंत ऑपरेशन कर निकाली, डॉक्टर का दावा- देश का पहला मामला; गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी


भीलवाड़ा. यहां गुरुवार को महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज का ऑपरेशन करके 22 सेंटीमीटर लंबी अपेंडिक्स आंत निकाली। अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया कि यह देश का पहला मामला है। इससे पहले देश में 20.5 सेंटीमीटर तक लंबी आंत ही निकाली गई है। डॉक्टर अब इसे गिनीज बुक में भी दर्ज कराने की कोशिश में लगे हैं। वहीं, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में भी सुधार है।


अस्पताल के सर्जन डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि गुरलां ग्राम निवासी शिव प्रताप को पेट में दर्द की समस्या थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जांच में सामने आया कि उसे अपेंडिक्स की समस्या है। तमाम जांच करने के बाद गुरुवार को ऑपरेशन किया गया। इसमें अब तक की सबसे लंबी 22 सेमी लंबी आंत निकाली गई। यह आंत मरीज के लीवर तक फैली थी।


वहीं, अस्पताल के डॉ. अनिल गुप्ता ने दावा किया कि यह देश का पहला मामला है, जिसमें अपेंडिक्स की इतनी लंबी आंत निकाली गई है। इससे पहले 2016 में 20.5 सेमी. तक लंबी अपेंडिक्स आंत निकाली गई थी। हम कोशिश कर रहे हैं कि इसे गिनीज बुक में दर्ज करवाया जाए।


Popular posts
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image