नागौर. जिले के केडली थाना में 16 साल की लड़की ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है- उसका पिता 5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। उसने इसकी शिकायत अपनी मां से की। लेकिन, उसने बात नहीं सुनी।
घर से भाग कर थाने पहुंची पीड़ित
लड़की अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार को जब पिता ने उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की तो तो वह दूसरे कमरे में भाग गई। इसके बाद पिता ने कमरे में ताला लगा दिया। लेकिन, पीड़िता छत के रास्ते घर से भागकर थाने पहुंच गई।