62वें मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया लिट्टी-चोखा से लेकर भागीरथी अम्मा तक का जिक्र


नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 62वें 'मन की बात' कार्यक्रम में हुनर हाट से लेकर भागीरथी अम्मा तक का जिक्र करते हुए कई प्रेरणादायी बातें बताईं। उन्होंने महज 12 वर्ष की उम्र में 7 हजार मीटर ऊंची चोटी को फतह करने वाली काम्या कार्तिकेयन का जिक्र किया तो 105 वर्षीय भागीरथी अम्मा की अद्भुत कहानी भी बताई।


प्रधानमंत्री अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम में बिहारी लिट्टी-चोखा का स्वाद बताना भी नहीं भूले। उन्होंने दिल्ली के हुनर हाट में खाए लिट्टी-चोखा को बेहद स्वादिष्ट व्यंजन बताया और लोगों से अपील की कि वो हुनर हाट जाकर देशभर से जुटे कलाकारों से जरूर मिलें। आइए, जानते हैं प्रधानमंत्री ने मन की बात में और क्या-क्या कहा...

इसरो का युविका कार्यक्रम
युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए 'युविका' कार्यक्रम को इसरो ने लॉन्च किया। युविका का मतलब है युवा विज्ञानी कार्यक्रम। यह कार्यक्रम हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के विजन के अनुरूप है।


युविका, युवा विज्ञानी कार्यक्रम इसरो का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में युवा छुट्टियों के दिनों में स्पेस साइंस, और स्पेस कार्यक्रम के बारे में सीखते हैं।


श्रीहरिकोटा से होने वाली रॉकेट लॉन्चिंग को सामने बैठकर देख सकते हैं। विजिटर गैलरी बनाई गई है। 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कई स्कूल अपने विद्यार्थियों को रॉकेट लॉन्चिंग दिखाने के लिए ले जा रहा हैं। स्कूल के प्रिंसिपल से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों को ले जाएं। 


AN-32 विमान के उड़ान भरते ही बना इतिहास
लेह के एयरपोर्ट से जब AN-32 विमान ने उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10 फीसदी इंडियन बायो जेट फ्यूल का मिश्रण किया गया। ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों इंजनों में इस मिश्रण का इस्तेमाल किया गया। जहां से इस विमान ने उड़ान भरी यह दुनिया के सबसे ऊंचाई पर बसे एयरपोर्ट में से एक है। इस बड़े काम में जुटे सभी लोगों को बधाई देता हूं।

काम्या कार्तिकेयन के 'साहस' की तारीफ
काम्या कार्तिकेयन की उपबल्धि की चर्चा जरूर करूंगा। माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई। दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है यह। 7 हजार मीटर से ऊंची है। काम्या ने सबसे पहले वहां तिरंगा फहराया है। एक और बात पता चली कि काम्या एक और मिशन पर हैं। वो 'मिशन साहस' के जरिए सभी महाद्वीपों की सभी ऊंची चोटियों को फतह की कोशिश में जुटी हैं।

105 साल की उम्र में परीक्षा पास करने वाली भागीरथी अम्मा
105 वर्षीय भागीरथी अम्मा की कहानी अदभुत है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए भीतर का विद्यार्थी कभी मरना नहीं चाहिए। अम्मा यही प्रेरणा देती है। केरल की कोल्लम में रहने वाली भागीरथा अम्मा ने अपना हौसला नहीं खोया, लेवल फोर की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त किए। गणित में उन्हें 100 अंक मिले हैं। अम्मा अब और आगे पढ़ना चाहती हैं। भागीरथी अम्मा को प्रणाम करना चाहता हूं।

पूर्णिया की महिलाओं की तारीफ
पूर्णिया की महिलाएं शहतूत के पेड़ पर रेशम के कीड़ों से कोकुन तैयार करती थीं, जिसका उन्हें मामूली दाम मिलता था। उसे खरीदकर उससे रेशम के धागे बनाने वाले लोगों को अच्छी कीमत मिलती थी। बाद में इन महिलाओं ने नई शुरुआत की। इन महिलाओं ने सरकार के सहयोग से शहतूत उत्पादन समूह बनाए। फिर रेशम के धागे बनाए और इन धागों से उन्होंने खुद ही साड़ी बनवाकर बेचना शुरू किया। अब ये साड़िया हजारों में बिक रही हैं।

हुनर हाट और बिहारी लिट्टी-चोखा
हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परंपराओं की विविधिताओं के दर्शन किए। हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। हुनर हाट के पीछे शिल्पकारों की साधना, लगन और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां हैं।


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image