आसमान में उड़ने वाले प्लेन को ट्रेलर पर देख लोग अचंभित हुए, मौके पर लगी भीड़


जयपुर। जयपुर में रविवार को ट्रोले पर ले जाया जा रहा एक पुराना हवाई कौतुहल का विषय बन गया। दिल्ली की ओर से आया यह विमान अजमेर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गलत रूटट पर आ गया। जहाज को टोल प्लाजा पर यू टर्न कर खाटूश्यामजी की ओर लले जाया गया। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी के लिए हवाई जहाज को सड़क पर और वह भी इतने पास से देखना किसी सपने के सच हो जाने जैसा था। 


दरअसल भारतीय डाक विभाग का एक पुराना जहाज ट्रेलर पर लादकर दिल्ली की ओर से लाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार डाक विभाग ने इस जहाज का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। ट्रेलर अजमेर-दिल्ली राजमार्ग पर दौलतपुरा टोल प्लाजा पहुंचा। गलत रूट पर आ जाने का पता चलने पर इसे घुमा कर निकाला गया। हवाई जहाज को ट्रेलर पर देख मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोग विमान को ट्रेलर पर लदे होने का कारण जानना चाहते थे।


पश्चिम बंगाल में हो गया था हादसा
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एअर इंडिया का रिटायर कार्गो प्लेन मेंगेट ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया था। उसे करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। विमान 22 पहिए वाले ट्रेलर द्वारा कोलकाता से जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन सोमवार देर रात कोहरा होने से ड्राइवर ब्रिज की ऊंचाई का अनुमान नहीं लगा पाया और प्लेन उसके नीचे फंस गया। इसे देखने के लिए मंगलवार सुबह लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।


ट्रक के पहिए खोले, तब निकला : घटना के बाद डाक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लेन को निकालने के लिए पहले ट्रेलर की हवा निकाली। लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उसके पहिए खोले गए और प्लेन के ऊपरी हिस्से को गैस कटर से काटा। तब जाकर प्लेन निकाला जा सका। 
 


पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एअर इंडिया का रिटायर कार्गो प्लेन मेंगेट ओवर ब्रिज के नीचे फंस गया। उसे करीब 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। विमान 22 पहिए वाले ट्रेलर द्वारा कोलकाता से जयपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन सोमवार देर रात कोहरा होने से ड्राइवर ब्रिज की ऊंचाई का अनुमान नहीं लगा पाया और प्लेन उसके नीचे फंस गया। इसे देखने के लिए मंगलवार सुबह लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई।


ट्रक के पहिए खोले, तब निकला : डाक विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लेन को निकालने के लिए पहले ट्रेलर की हवा निकाली, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उसके पहिए खोले गए और प्लेन के ऊपरी हिस्से को गैस कटर से काटा। तब जाकर प्लेन निकाला जा सका था।