भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकर्ताओं से बोले, आपकी मेहनत को जाया नहीं होने दूंगा, पार्टी का आगे बढ़ाऊंगा


किशनगढ़ (अजमेर)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को किशनगढ़ पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा चार्टर प्लेन से किशनगढ़ आए हैं। भाजपा अध्यक्ष के साथ उनका परिवार भी आया है। नड्डा अपने बेटे की शादी पुष्कर से करने जा रहे हैं।


एयरपोर्ट से बाहर आने पर पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक नरपत सिंह राजवी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चुन्नीलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।


नड्डा ने कहा कि पार्टी तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। पार्टी की जड़ें पहले से ही मजबूत रही हैं। भाजपा की विचारधारा को कोई रोक नहीं सकता। राजस्थान के लिए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव का संकल्प लेकर पार्टी चल रही है और इसे पूरा करेंगे।


नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा वंशवाद, परिवारवाद, परिक्रमावाद की पार्टी नहीं है। यह पार्टी विचारधारा की पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपकी मेहनत को जाया नहीं होने दूंगा, पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा। उल्लेखनीय है कि नड्डा के बेटे गिरीश की शादी भटनेर नगरी हनुमानगढ़ के पुराना बाजार निवासी अजय ज्याणी की पुत्री प्राची ज्याणी से 25 फरवरी को होगी।


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image