लड़के ने बात बंद की तो लड़की ने करा दिया रेप का केस

नई दिल्ली
फेसबुक पर दोस्ती हुई और सहमति से दोनों में संबंध बने। लड़के ने जब बात करना बंद कर दिया तो लड़की ने रेप का केस दर्ज करा दिया। हाई कोर्ट में जब मामला पहुंचा तो कोर्ट ने केस निरस्त कर दिया। हाई कोर्ट में लड़की ने स्वीकार कर लिया कि लड़के ने उससे बाद बंद कर दी थी। इस वजह से उसने रेप का केस दर्ज कराया था। मामला नॉर्थ वसंत कुंज इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2019 में लड़की की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया गया था। लड़का पैरा मिलिट्री फोर्स में है। उसकी ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई गई। हाई कोर्ट को बताया गया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती अस्पताल में काम करने वाली नर्स से हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों में मुलाकात हुई। लड़के ने अपने शादीशुदा होने की बात लड़की को बताई थी। इस पर लड़की ने कहा था कि उसे इससे कोई परेशानी नहीं है।