माइकल क्लार्क और पत्नी काइली ने शादी के सात साल बाद लिया तलाक

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क और उनकी पत्नी काइली ने शादी के सात साल बाद तलाक लेने की घोषणा कर दी है। इन दोनों की शादी मई 2012 में हुई थी। इस जोड़े की चार साल की एक बेटी भी है जिसका नाम केलसी ली है।


सहमति से हुए अलग


NBT

बुधवार को 'द ऑस्ट्रेलियन' में इस जोड़े ने एक बयान जारी किया, 'कुछ समय तक अलग रहने के बाद, हमने सौहार्द्र से अलग होने का फैसला किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान है। हम दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं। यह हम दोनों के लिए अच्छा है और हम दोनों मिलकर अपनी बेटी की देखभाल भी करेंगे।'


मिलकर करेंगे बेटी का पालन-पोषण


NBT

उन्होंने आगे कहा, 'हमारे मन में एक-दूसरे के प्रति गहरा सम्मान है। हम दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं। यह हम दोनों के लिए अच्छा है और हम दोनों मिलकर अपनी बेटी की देखभाल भी करेंगे।'


काफी चर्चा में रहता था कपल


NBT

खबर है कि यह तलाक 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 285 करोड़ रुपये का है। इसमें घर भी शामिल है।


पांच महीने पहले अलग हुआ था कपल


NBT

फॉक्स स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा पांच महीने पहले अलग हुआ था। जब क्लार्क घर छोड़कर दूसरे घर में रहने चले गए थे। यह भी खबर है कि 38 वर्षीय काइली कपल के पुराने घर में बेटी के साथ रहती रहेंगी।


2015 टीम के कप्तान रहे


NBT

क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 2015 के विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2015 में 115 टेस्ट मैच खेलने के बाद संन्यास ले लिया। उन्होंने इस दौरान 28 शतक के साथ 8643 रन बनाए। उन्होंने 245 वनडे और 34 टी20 इंटरनैशनल भी खेले।


क्लार्क के अफेयर की थीं खबरें


NBT

नवंबर साल 2018 में इस कपल की जिंदगी में उस समय बवाल मच गया था जब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में क्लार्क और उनकी असिस्टेंट के बीच अफेयर की खबरें आई थीं। साशा, माइकल क्लार्क की क्रिकेट अकादमी का कामकाज संभालती थीं लेकिन इन दोनों को काफी समय साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों ने रोमांटिक रिश्ते की खबरों को खारिज किया था।