शादी में करॉना बना था विलन, अब सरकार की मदद से भारत आई चीनी युवती


गाजियाबाद
यूपी के एक शख्स के प्यार के आगे करॉना वायरस का डर भी हार गया है। भारत सरकार की इजाजत के बाद चीनी युवती हापुड़ आ गई है और अब उसकी शादी होगी। दरअसल, हापुड़ का एक शख्स और यह चीनी लड़की करीब 7 साल से एक दूसरे को जानते थे और अब शादी करने वाले थे। इसी महीने इनकी शादी थी, लेकिन करॉना वायरस की वजह से भारत सरकार ने सभी चीनी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था। इस वजह से शादी पर संशय बना हुआ था। अब चीनी युवती भारत पहुंच चुकी है। एयरपोर्ट पर दूल्हे के घरवालों ने उसका स्वागत किया।


क्या है मामला
शख्स को अमेरिका में पढ़ाई के दौरान करीब 7 साल पहले चीनी युवती से प्यार हुआ। दोनों ने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए शादी करने की ठानी। परिवार की सहमति से 9 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई, लेकिन इस बीच इन दोनों के मिलन में करॉना वायरस ने विलन की तरह एंट्री मारी और दोनों की शादी में अड़ंगा लगा दिया था। लड़की के चीनी होने की वजह से भारत सरकार ने उसका वीजा कैंसल कर दिया।

इसके बाद लड़के के परिवार ने भारत सरकार से मदद मांगी थी। सरकार ने वीजा के लिए मैनुअली अप्लाई करने को कहा था। अगर लड़की तय समय पर भारत नहीं आती तो शादी को आगे बढ़ा दिया जाता।

2013 में गए थे न्यू यॉर्क
शख्स अमेरिका में नौकरी करता है। 2013 में वह पढ़ाई के लिए न्यू यॉर्क गया था। पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती एक चीनी युवती से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। दोनों का करियर जब सेटल हुआ तो उन्होंने इस साल शादी करने का प्लान किया। शादी के लिए युवक 1 फरवरी को न्यू यॉर्क से भारत आ गया। 2 दिन बाद युवती भी वहां से भारत आने वाली थी, लेकिन 3 फरवरी को चीनी नागरिक होने की वजह से उसका वीजा कैंसल कर दिया गया।


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image