शाहीन बाग फायरिंग पर सोनम कपूर, यह न कर्म है न धर्म


नई दिल्ली
शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के बीच शख्स द्वारा की गई फायरिंग पर देशभर में गुस्सा है। कुछ ऐसा ही ट्वीट ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने किया। उन्होंने इसे बांटनेवाली राजनीति की उपज बताया। सोनम ने लिखा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि भारत में ऐसे गोलीबारी भी होगी।


शाहीन बाग में फायरिंग से जुड़ी एक खबर को शेयर करते हुए सोनम कपूर अहूजा ने लिखा, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह घृणा को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।'