देश में अब तक 258 मौतें / आज 26 संक्रमितों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या हुई 108, मध्य प्रदेश में दूसरे दिन भी एक डॉक्टर की जान गई


जालंधर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का अंतिम संस्कार मेडिकल टीम और नगर निगम के कर्मचारियों ने किया। अंतिम यात्रा में मृतक के परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।


नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को देशभर में 26 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देश में कोरोना के चलते अब तक 258 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में 20 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 10 मरीजों ने जान गंवाई है। इसी के साथ मुंबई में मरने वालों की संख्या 64 हो गई। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हुईं। गुरुवार को भी यहां एक डॉक्टर की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 27 मरीज कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। गुजरात में तीन मरीजों और आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की जान गई। चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब और असम में भी एक-एक की जान गई। इससे पहले गुरुवार को देशभर में 34 लोगों की जान गई थी।


शुक्रवार को हुईं मौतें  
मध्य प्रदेश : इंदौर में आज चार लोगों की जान गई। सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे 65 साल के पूर्व जिला आयुष अधिकारी निवासी ब्रह्मबाग की कोरोना से मौत हो गई। वे धार में पोस्टेड थे। वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हुई थी। उनकी उम्र 62 साल थी। इसके अलावा, कोरोना संक्रमित 52, 65 और 70 साल के मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।
हरियाणा: गुड़गांव में 76 साल की इटली की महिला नागरिक की मौत हो गई। यह संक्रमित महिला मेदांता अस्पताल में पांच मार्च से एडमिट थी। इस महिला को इटली के ही 13 अन्य संदिग्धों के साथ भर्ती कराया गया था। बाकी सभी स्वस्थ हो गए थे।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 77 साल की महिला की सात मार्च को मौत हो गई थी। उसे खांसी और सांस लेने में दिक्कत के चलते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।


पंजाब: मोहाली में शुक्रवार को 78 साल की बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनकी मौत 7 अप्रैल को हुई थी।


असम : राज्य में पहली मौत दर्ज की गई। यहां  65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।


आंध्र प्रदेश और गुजरात: गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक गुजरात में तीन और आंध्र प्रदेश में दो मौतें हुईं।


महाराष्ट्र : मुंबई में आज 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें 4 महिलाएं और 6 पुरुष थे। मृतकों में 46 साल से लेकर 75 साल के संक्रमित मरीज थे। 7 मृतक डायबिटीज और दो हाइपरटेंशन के मरीज भी थे। 2 मरीजों में किडनी की समस्या थी। जबकि 45 साल के एक मृतक में पहले से कोई बीमारी नहीं थी।


तमिलनाडु : राज्य के चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक शुक्रवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9 मरीजों की जान जा चुकी है। 


संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

































































































राज्यमौतें
महाराष्ट्र108
मध्यप्रदेश37
गुजरात 19
तेलंगाना  12 
दिल्ली13  
पंजाब 11
तमिलनाडु9
राजस्थान08
पश्चिम बंगाल07
आंध्र प्रदेश06
कर्नाटक06
उत्तर प्रदेश04
जम्मू-कश्मीर04
हरियाणा

04


हिमाचल02
केरल02
बिहार01
चंडीगढ़02
असम01
झारखंड01
ओडिशा01
कुल258