देश में अब तक 370 मौतें - आज 8 की जान गई; महाराष्ट्र में 6 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा, मुंबई के बाद पुणे में सबसे ज्यादा 38 लोगों ने जान गंवाई


यह नई दिल्ली का एक कब्रिस्तान है। यहां कोरोना संक्रमण से जाने गंवाने वाले व्यक्ति को कुछ मुस्लिम वॉलिंटियर्स दफना रहे हैं।


नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस की वजह से मौत का आंकड़ा मंगलवार को 370 पहुंच गया। 14 घंटे के अंदर 8 संक्रमितों ने दम तोड़ा। पुणे में 4 और मुंबई के धारावी में आज दो मौतें हुईं। इसके साथ राज्य में मौतों की संख्या बढ़कर 164 हो गई है। अकेले मुंबई में ही अब तक 102 लोग जान गंवा चुके हैं। पुणे में 38 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, तमिलनाडु में 96 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा। उन्हें सांस लेने में भी परेशानी थी। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को एक मौत हुई थी।मंगलवार को मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  


देश में महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश दूसरा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई है। राज्य में 50 लोग दम तोड़ चुके हैं। इंदौर में 35, उज्जैन में छह, भोपाल में चार खरगोन में तीन, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई। इसके पहले सोमवार को 25 लोगों की मौत हुई थी।


12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें













































तारीखमौतें
5 अप्रैल23 
6 अप्रैल21
7 अप्रैल 22
8 अप्रैल 27
9 अप्रैल 34
10 अप्रैल29 
11 अप्रैल36
12 अप्रैल39
13 अप्रैल25 

टॉप-5 शहर जहां हुई सबसे ज्यादा मौतें





























शहरमौतें
मुंबई102
पुणे38
इंदौर35
साउथ दिल्ली22
हैदराबाद12

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

































































































राज्यमौतें
महाराष्ट्र166
मध्यप्रदेश50
गुजरात 26
तेलंगाना  17
दिल्ली28 
पंजाब 12

तमिलनाडु


12
राजस्थान11
पश्चिम बंगाल07
आंध्र प्रदेश07
कर्नाटक07
उत्तर प्रदेश06
जम्मू-कश्मीर04
हरियाणा

04


हिमाचल02
केरल03
बिहार01
चंडीगढ़02
असम01
झारखंड02
ओडिशा01
कुल365