देश में अब तक 535 मौतें / गुजरात में दो दिन में 17 लोगों की मौत, आज 5 ने दम तोड़ा; राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की जान गई


नई दिल्ली. नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को गुजरात में 5 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं, राजस्थान और हरियाणा में एक-एक मौतें हुईं। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 535 पर पहुंच गया है। देश में शनिवार को 38 मौतें हुई थीं। इनमें सबसे ज्यादा गुजरात में 12 थीं। यहां अब तक 53 मरीज दम तोड़ चुके हैं।


रविवार को हुईं मौतें


हरियाणा: गुड़गांव में 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मरीज ने देर रात 12:30 बजे आखिरी सांस ली।


गुजरात: राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि रविवार को संक्रमण की वजह से पांच मरीजों की मौत हुई। इनमें चार अहमदाबाद और एक मरीज सूरत से था। 


राजस्थान: स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि, मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।