ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को दी जा रही हैं मदद


बाड़मेर


ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान बाड़मेर द्वारा अलग - अलग गाॅवों की ढाणियों में जाकर राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को 100 ऐसे परिवारों को सामग्री उपलब्ध करवाई गई। संस्थान अध्यक्ष रूमादेवी ने बताया कि ऐसे बहुत से परिवार हैं, जिसमें अकेली महिला संभालती हैं उनके लिए ढाणीयों तक राशन सामग्री पहॅूचाई जा रही हैं साथ ही स्वंय सहायता समूह की जो महिलायें मास्क निमार्ण कर रहीं हैं उनको भी कच्चा माल उपलब्ध करवाने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। संस्थान द्वारा मास्क निर्माण कार्य से गाॅव की महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करवाने का सतत् प्रयास चल रहा है।
राहत कार्यक्रम के लिये भामाशाह प्रकाश कानूनगो, संस्थान के कार्यकत्र्ता मोहनीदेवी, गणेश बोसिया, गौरव चोधरी, मोहनलाल, वागाराम, देरारराम, अजय चोधरी रूपेश कुमार ने सहयोग दिया।