इरफान के निधन पर गहलोत का ट्वीट- वे राजस्थान के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक थे, वसुंधरा राजे ने लिखा- एक एक्टर जो उत्कृष्ट थे


जयपुर. राजस्थान से बॉलीवुड की ऊंचाइयों तक पहुंचे एक्टर इरफान खान नहीं रहे। बुधवार को उनका निधन हो गया। जिसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए लिखा कि इरफान राजस्थान के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक थे। जो अपने अभिनय के दम पर ऊंचाइयों तक पहुंचे। वह हमेशा राजस्थान में थिएटर कलाकारों और उभरते कलाकारों के लिए एक प्रेरणा बने रहेंगे।


इसके साथ गहलोत ने एक दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा कि  इरफान खान के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख और सदमा लगा है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।


वसुंधरा राजे ने लिखा- एक एक्टर जो उत्कृष्ट थे


वसुंधरा राजे ने लिखा- अभिनेता इरफान के निधन से गहरा दुख हुआ। एक एक्टर जो उत्कृष्ट थे। रिसर्जेंट राजस्थान का चेहरा बने। आज सिनेमा की दुनिया बहुमुखी प्रतिभा धनी व्यक्ति खो दिया है। उसे याद किया जाएगा।


वसुंधरा राजे का ट्वीट