कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में दूध बेचने की आड़ में अफीम की तस्करी, एक गिरफ्तार


जोधपुर. शहर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉक डाउन लागू किया हुआ है। वहीं शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगाया हुआ है। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दूध व अन्य खाद्य सामग्री प्रशासन की तरफ से तय लोगों की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। इतनी सख्ती होने के बावजूद तस्कर बाज नहीं आ रहे है। शहर के कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने दूध बेचने की आड में अफीम की तस्करी करते एक युवक को पकड़ा है। 


सदर बाजार थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि रात को सिटी पुलिस तिराहा पर  पुलिस की तरफ से जांच अभियान चल रहा था। सिटी पुलिस तिराहा के पास में विनायका क्लिनिक आई है। यहां दूध बेचने वाले भगतासनी गांव निवासी श्रीराम पुत्र भींयाराम विश्रोई पर संदेह हुआ। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 230 ग्राम अफीम मिला। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।