कोटा - 7500 कोचिंग छात्रों को लेने पहुंच रही उत्तरप्रदेश की 252 बसें, खाने और पानी की भी व्यवस्था की गई


कोटा. शहर में फंसे कोचिंग छात्रों को लेने के लिए शुक्रवार को उत्तरप्रदेश सरकर द्वारा 252 बसें कोटा भेजी गई हैं। जिनके जरिए उत्तर प्रदेश के करीब 7500 छात्रों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। जानकारी अनुसार गुरुवार तो दोनों राज्यों की सरकार ने वार्ता कर ये फैसला लिया था। जिसके बाद आज 102 बसें झांसी और 150 बसें आगरा से रवाना की गई। इन सभी छात्रों को आज रात ही उत्तर प्रदेश पहुंचाया जाएगा।


शाम होते ही कोटा में उत्तर प्रदेश से बसें पहुंचना शुरू हो गई हैं। इन्हे कोटा में छह अलग-अलग जगहों पर खड़ा किया जाएगा। जिनमें कई कोचिंग सैंटर और ग्राउंड शामिल हैं। जहां पहुंचने के लिए कोचिंग और प्रशासन छात्रों की मदद करेगा। एक बस में करीब 25 से 30 बच्चों को ले जाया जाएगा। जिनके झांसी और आगरा पहुंचने पर उत्तरप्रदेश सरकार आगे की व्यवस्था करेगी। 


मध्यप्रदेश की सरकार से भी चल रही चर्चा
जानकारी अनुसार, इन सभी छात्रों को आज रात तक उत्तरप्रदेश पहुंचा दिया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश की सरकार से भी बात चल रही है। उत्तरप्रदेश के छात्रों के जाने के बाद मध्यप्रदेश के छात्रों को भी घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं बिहार के बच्चों के लिए भी बात की जाएगी