लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां -यमुनानगर में जेल में हुई थी युवक की मौत, अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए


यमुनानगर के चुन्ना भट्टी इलाके में अंतिम संस्कार में उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़। पुलिस इन्हें नहीं रोक पाई, सरेआम लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गई।


यमुनानगर. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर प्रदेश में लॉकडाउन को सख्ती से पालन करवाने की बात कह रहे हैं। लेकिन यमुनानगर में सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। 10 या 20 लोग नहीं सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पुलिस इन्हें रोकने में नाकामयाब रही। चंद पुलिसकर्मी जो मौके पर मौजूद थे, वे बस चुपचाप देखते रहे, उनकी भी कुछ करने की हिम्मत नहीं हुई। मृतक के परिजनों ने संस्कार से पहले हंगामा भी किया था, क्योंकि मृतक की मौत जेल में तबीयत खराब होने की वजह से हुई थी। उन्होंने जेल प्रशासन पर जहर देकर हत्या का आरोप भी लगाया है। 


झगड़े में सरेंडर करने के बाद जेल में था, वहां खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी
जानकारी के मुताबिक होली के दिन यमुनानगर के भाटिया नगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। चुन्ना भट्टी के रमन पर आरोप लगा था कि उसने दूसरे पक्ष पर फायरिंग की है। इस मामले में पुलिस ने रमन समेत उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। वहीं दूसरे पक्ष पर मारपीट का केस दर्ज किया गया था। 


हत्या के प्रयास के मामले में रमन ने 21 अप्रैल को थाने में सरेंडर कर दिया था। अगले दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। जेल प्रशासन का कहना है कि 25 अप्रैल दोपहर का खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसने उल्टी की और वहीं गिर गया। जेल प्रशासन उसे एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। रमन के पिता राजेंद्र वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि बेटे को जेल में जहर दिया गया। शनिवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। रविवार को संस्कार होने लगा तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रही। वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद का कहना है कि हमने व्यवस्था बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध कर रखे थे। चुन्ना भट्टी में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। 


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
 अंडरवर्ल्ड / पाकिस्तान में कोरोना से दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें; भाई अनीस ने एक दिन पहले कहा था- दाऊद संक्रमित नहीं है
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image