राजस्थान में ऐसे बढ़ा कोरोना / पहले 28 दिन में 93 केस सामने आए थे, अब 10 दिन में 520 लोगों तक पहुंचा संक्रमण


जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है। जहां पूरे मार्च में कोरोना संक्रमण के 93 मामले सामने आए थे। वहीं पिछले दस दिनों में आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है। प्रदेश के 33 में से 24 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण की चेन सबसे तेज जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बांसवाड़ा में सामने आए है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। 


3 मार्च को सामने आया था पहला केस


राजस्थान में कोरोना संक्रमण का पहला केस तीन मार्च को  जयपुर में इटली के नागरिक में सामने आया था। इसके बाद उसकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई थी। 31 मार्च तक ये आंकड़ा कुल 93 पर पहुंचा था। इसके बाद सिर्फ तीन दिन में 4 अप्रैल को 200 के पार पहुंच गया। वहीं दो दिन बाद ही 6 अप्रैल को कुल संक्रमित लोगों की संख्या 300 के पार हो गई। 9 अप्रैल को एक साथ 80 केस आने से ये आंकड़ा 450 के पार पहुंचा। इसके बाद 10 अप्रैल को 500 का आंकड़ा भी पूरा हो गया।  


इस तरह राजस्थान में बढ़ता गया आंकड़ा



  • 3 मार्च : इटली का व्यक्ति पॉजिटिव मिला। यह प्रदेश का पहला केस था।

  • 31 मार्च: जिसके बाद 31 मार्च तक अलग-अलग शहरों में कुल 93 केस सामने आए।

  • 1 अप्रैल: महीने की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल को 27 नए संक्रमित सामने आए। जिसके बाद आंकड़ा सीधा 120 हो गया।

  • 2 अप्रैल: इस दिन 13 नए रोगी संक्रमित मिले। इसमें 7 जयपुर के रामगंज से थे। वहीं 2 जोधपुर, 1 उदयपुर और 3 तब्लीगी जमात से थे।

  • 3 अप्रैल: इस दिन सबसे ज्यादा 46 नए कोरोना पॉजिटिव लोग मिले। जिसमें 31 तब्लीगी और 9 ईरान से लौटे भी शामिल हैं। 

  • 4 अप्रैल: 25 नए केस सामने आए। बांसवाड़ा में पहली बार 2 पॉजिटिव मिले। कुल आंकड़ा 204 पर पहुंचा।

  • 5 अप्रैल: 60 नए लोग पॉजिटिव मिले। इसमें 82 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे। जिनकी रिपोर्ट आने से पहले रात 12.16 मिनट पर मौत हो गई थी।

  • 6 अप्रैल:35 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 301 पर पहुंच गई।

  • 7 अप्रैल: 42 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जैसलमेर में सबसे ज्यादा 14 पॉजिटिव मामले सामने आए।

  • 8 अप्रैल: 40 नए पॉजिटिव लोग मिले। इसमें से 23 जयपुर में संक्रमित मिले।

  • 9 अप्रैल: सबसे ज्यादा 80 लोग संक्रमित मिले। जिसके चलते राजस्थान में कोरोनो संक्रमित लोगों का आंकड़ा 463 पहुंच गया है।

  • 10 अप्रैल: दिन में 2 बजे तक 57 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 520 पहुंच गया।


राजस्थान के 24 जिलों में कोरोना, सबसे ज्यादा 170 जयपुर में 













































































































शहरसंक्रमित
जयपुर185 (2 इटली के नागरिक)
जोधपुर80 (इसमें 38 ईरान से आए)
जैसलमेर39 (इसमें 12 ईरान से आए)
झुंझुनूं31
भीलवाड़ा28
टोंक27
बांसवाड़ा24
बीकानेर 20
कोटा18
झालावाड़12
चूरू11
भरतपुर9
अलवर6
दौसा6
डूंगरपुर5
अजमेर5
उदयपुर4
पाली2
प्रतापगढ़2
करौली2
बाड़मेर1
नागौर1
धौलपुर1
सीकर1
कुल520

अब तक 8 लोगों की मौत


राजस्थान में कोरोना से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें दो भीलवाड़ा, तीन जयपुर, एक बीकानेर, एक जोधपुर और एक कोटा में हो चुकी है। भीलवाड़ा में पहली मौत 73 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। उसे कई अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। डायलिसिस पर था। दूसरी मौत भी भीलवाड़ा में एक 60 साल के व्यक्ति की हुई। उसकी भी तबीयत ठीक नहीं थी। तीसरी मौत अलवर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की जयपुर में हुई। उन्हें ब्रेनहैमरेज हुआ था। चौथी मौत बीकानेर में 60 साल की महिला की हुई। वहीं पांचवी मौत जयपुर में 82 साल के बुजुर्ग की हुई। छठी मौत कोटा में एक 60 साल के बुजुर्ग की हुई। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी। वहीं सातवीं मौत जोधपुर में 77 साल के बुजुर्ग की हुई। जिसके बाद आठवीं मौत जयपुर के रामगंज में रहने वाली 65 साल की महिला की हुई।


भीलवाड़ा में अब 28 केस, जिसमें 15 पहले डिस्चार्ज हो चुके, 10 जनरल वार्ड में


भीलवाड़ा के 28 पॉजिटिव में से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बाकी तीन पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट भी गुरुवार दोपहर में निगेटिव आने से प्रशासन व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। डॉ. नंदा ने बताया कि पॉजिटिव से निगेटिव हुए तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको स्टेप डाउन जनरल वार्ड में भर्ती किया है। पहले के सात और गुरुवार के तीन मरीज मिलाकर अब जनरल वार्ड में 10 मरीज हो गए हैं। इनकी एक और रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 27 में से 15 मरीजों की पहले ही छुट्टी हो चुकी है। 10 जनरल वार्ड में भर्ती हैं और दो की मौत हो चुकी हैं। वहीं एक नया केस गुरुवार को सामने आया। जिसे आइसोलेशन में रखा गया है।