देश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 हजार 381 -तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब और मिजोरम ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया


यह तस्वीर दिल्ली की है। उत्तरप्रदेश पुलिस इस मजदूर परिवार को राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रही। कल ही योगी सरकार ने पैदल या निजी वाहनों से पहुंच रहे लोगों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगाई है।  
नई दिल्ली. तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र, पंजाब मिजोरम में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया जा चुका है। पंजाब में कर्फ्यू भी लगाया गया था, जो18 मई से खत्म कर दिया जाएगा।


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 हजार 381 हो गई है। रविवार को दिल्ली में 422, राजस्थान में 123, ओडिशा में 91, कर्नाटक में 54, आंध्रप्रदेश में 25, हरियाणा में 7 और असम में 3 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 90 हजार 927 संक्रमित हैं। 53 हजार 946 का इलाज चल रहा है। 34 हजार 108 ठीक हो गए हैं और 2872 की मौत हो चुकी है।
5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल


    मध्यप्रदेश, संक्रमित- 4790: कल से लॉकडाउन-4 के नियम लागू हो जाएंगे। राज्य सरकार ने केंद्र को जोन की परिभाषा बदलने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें कहा गया है कि कुल केस के 80% संक्रमित जितने जिलों में हो जाएं, उन्हें रेड जोन माना जाए। इसके हिसाब से इंदौर, भोपाल और उज्जैन रेड जोन में होंगे। बाकी बचे जिलों में जहां 20 या इससे अधिक केस हैं, उन्हें ऑरेंज जोन और 20 से कम केस वाले जिलों को ग्रीन जोन मानने की मांग की गई है।
    महाराष्ट्र, संक्रमित- 30706: राज्य के कंटेनमेंट एरिया में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित मुंबई और पुणे में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। पुणे के कुछ इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को पैदल मार्च भी किया। राज्य में अब तक कोरोना से 1135 लोगों की मौत हो चुकी है।



    उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 4265: राज्य में बीते 24 घंटे में 203 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह एक दिन में संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले मई के पहले हफ्ते में एक दिन में 177 मरीज मिले थे। शनिवार को 9 संक्रमितों की मौत हुई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 104 हो गई। राहत की बात यह है कि कल 275 मरीजों की अस्पताल से छुट्‌टी भी हुई। यह आंकड़ा भी एक दिन में सबसे ज्यादा है।
    राजस्थान, संक्रमित- 5083: यहां रविवार को 123 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जयपुर में 37, डूंगरपुर में 18, उदयपुर में 16, जोधपुर में 11, राजसमंद में 10, सीकर में 7, पाली में 6, बीकानेर में 5, कोटा और झुंझुनूं में 2, जबकि अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, दौसा, जालोर, करौली, जबकि नागौर, प्रतापगढ़, सवाईमाधौपुर में 1-1 मरीज मिला।
    दिल्ली, संक्रमित- 9333: यहां रविवार को 425 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 19 लोगों की मौत हुई, जबकि 276 मरीज ठीक हुए। यहां कुल संक्रमितों में से 5405 का इलाज चल रहा है, जबकि 4202 मरीज ठीक हो चुके हैं।



    बिहार, संक्रमित- 1178: यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मरीज मिले। अब तक 453 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 की मौत हुई है। राज्य में 10 दिन पहले रिकवरी रेट 55% तक पहुंच गया था, लेकिन प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी और इससे रिकवरी रेट गिरकर 38% पर आ गया।



    बिहार, संक्रमित- 1178: यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 146 नए मरीज मिले। अब तक 453 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 की मौत हुई है। राज्य में 10 दिन पहले रिकवरी रेट 55% तक पहुंच गया था, लेकिन प्रवासी मजदूरों के लौटने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी और इससे रिकवरी रेट गिरकर 38% पर आ गया।