देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 437 हुई-पश्चिम बंगाल में 1 जून से धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं होगी


नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 437 हो गई है। आज संक्रमण के 2054 मामले सामने आए। 433 लोग ठीक हुए, जबकि 86 की मौत हुई। इनमें से अकेले दिल्ली में ही 82 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में आज 1106 संक्रमित बढ़े। यहां एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन पहले ही शुक्रवार को यहां 1024 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।


दिल्ली के अलावा कर्नाटक में 178, उत्तराखंड में 102, राजस्थान में 91, ओडिशा में 63, हरियाणा में 31, असम में 30, हिमाचल प्रदेश में 9, नगालैंड में 7 और छत्तीसगढ़ में 6 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका।


ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौत हो चुकी है।
पांच राज्यों का हाल


    मध्यप्रदेश: गुरुवार को 192 नए मामले सामने आए और 8 मौतें हुईं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7453 हो गई है। राज्य के 52 में से 51 जिलों में संक्रमण पहुंच गया है। कटनी में 9 साल की बच्ची संक्रमित मिली है। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है। अब निवाड़ी जिला ही संक्रमण से बचा है। 


महाराष्ट्र: गुरुवार को संक्रमण के 2598 नए मामले सामने आए, 698 मरीज ठीक हुए और 85 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 59 हजार 546 हो गई है। 18 हजार 616 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 1982 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। 


    उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।
    राजस्थान: यहां शुक्रवार को 91 संक्रमित मिले। इनमें झालावाड़ में 42, जयपुर और नागौर में 12-12, चूरू में 6, धौलपुर और उदयपुर में 5-5, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर में 2-2, कोटा में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8158 पहुंच गया। वहीं, जयपुर और झूंझुनूं में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ा। राज्य में मौत का आंकड़ा 182 हो गया है।


बिहार: राज्य में गुरुवार को 149 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से गया में 12, नवादा में 10, पूर्णिया में 8, सीवान, भागलपुर और खगड़िया में 5-5, सुपौल में 3, गोपालगंज में 2, जबकि औरंगाबाद और बेगूसराय में 1-1 मरीज मिला।