दिल्ली से बेंगलुरु फ्लाइट में अकेले आया 5 साल का बच्चा, 3 महीने बाद मां से मिला


दिल्ली


करीब 2 महीने कोरोना लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट सर्विस भी बंद रहीं। अब सोमवार यानी आज से फिर फ्लाइट उड़  रही हैं। फिलहाल घरेलू उड़ानों को ही मंजूरी दी गई है। ऐसी ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची। इसमें ही विहान नाम का यह 5 साल का बच्चा भी बैठकर गया था।
तीन महीने से दिल्ली में थे विहान


विहान शर्मा की मां मंजरी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा पिछले तीन महीनों से दिल्ली में था। यहां वह दादा-दादी के पास था और फिर लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गया।
अकेले दिल्ली से बेंगलुरु आए विहान
5 साल की उम्र में विहान दिल्ली से अकेले बेंगलुरु आए हैं। उन्हें लेने उनकी मां एयरपोर्ट पहुंचीं। विहान को फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मां तक सुरक्षित पहुंचाया।
सावधानी बरतते हुए नहीं लगाया गले


एयरपोर्ट पर पहुंचने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने जब बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो मां ने भी पूरी सावधानी बरतते हुए उसे गले नहीं लगाया। आखिर कोरोना का डर है ही ऐसा।कर्नाटक में उतरीं दो फ्लाइट
घरेलू फ्लाइट सर्विस शुरू होने के बाद कर्नाटक के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आज अबतक दो फ्लाइट उतर चुकी हैं। इनमें से एक दिल्ली से आई थी, जिसमें विहान भी आया। 


Popular posts
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए
Image