ड्यूटी के साथ मानवता का फर्ज अदा कर रहे जिला कलक्टर डॉ जोगाराम, जानकर करेगा सेल्यूट करने का मन


जयपुर। मुसिबतों में जब कोई देता है किसी का साथ उसे मिलती है हजारों दुआऐं और लोगों का प्यार। कुछ ऐसा ही नेक काम कर रहे हैं जयपुर के जिला कलक्टर डॉ जोगाराम जांगिड़, जिन्होंने पुरानी बस्ती निवासी  65 वर्षीय दृष्टिहीन वृद्ध व उनकी पत्नी व दो बच्चों की पीड़ा को ना केवल देखा बल्कि उनके लिए राशन-पानी का प्रबंध कर ड्यूटी के साथ मानवता का फर्ज अदा करने वाला कार्य भी किया।


जानकारी के अनुसार दृष्टिहीन वृद्ध के दो बच्चे उनके साथ रहते हैं, जिन्हें विकलांग स्कूल में पढाकर किसी तरह घर का गुजर-बसर करते हैं। लॉकडाउन की लम्बी अवधि में घर का बचा हुआ राशन भी धीरे-धीरे खत्म हो गया।  जीवन तो पहले से ही कठिन था,ऊपर से लॉकडाउन ने उसे और जटिल बना दिया। ऐसे में अपनी पीड़ा जब उन्होने अपने पड़ोसियों से साझा की। इस पर पड़ोसियों ने जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम पर फोन कर जानकारी दी।


जिला कलक्टर डॉ जोगाराम जांगिड़ ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरे परिवार के लिए राशन सामग्री भिजवाई और किसी प्रकार की कोई आवश्यकता होने पर जानकारी देने की बात कही। इस पर वृद्ध दम्पति ने कहा कि ‘म्हे जिला कलक्टर रो जितनों भी धन्यवाद देवां कम छै:, म्हारी मदद करण वास्ते।