गोरखपुरः 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत से मचा हड़कंप, लोगों में अनजान वायरस का खौफ


गोरखपुर
उत्तर प्रदेश) के गोरखपुर में मंगलवार को एक अजीब घटना हुई। यहां पर रहस्यमयी तरीके से एक बाग में 300 से ज्यादा चमगादड़ मरे मिले। कई जमीन पर तड़प रहे थे तो कई लोगों की आंखों के सामने ही जमीन पर गिर रहे थे। लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।
मामला खजनी रेंज के बेलघाट गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां ध्रुव नारायाण शाही के आम के बाग में कुछ लोगों को दूर से जमीन पर कुछ काले रंग की बिखरी चीज नजर आई। पास पहुंचने पर लोगों ने देखा कि दूर-दूर तक चमगादड़ों के शव (Bats death) पड़े हैं। कुछ उनकी आंखों के सामने ही जमीन पर आकर गिर रहे थे तो कुछ जमीन पर पड़े तड़प रहे थे।


मौके पर जमा हुई भीड़
लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। इधर सूचना फैलते ही मौके पर दर्जनों लोग जमा हो गए। लोगों ने बताया कि कई चमगादड़ इतने बड़े थे कि उन लोगों ने कभी इतने बड़े चमगादड़ नहीं देखे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाया। खजनी रेंजर देवेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे।


लोगों में वायरस का खौफ
इधर चमगादड़ों की मौत के बाद लोगों में दहशत हो गई है। कई लोग घरों में कैद हो गए हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं किसी वायरस के कारण तो चमगादड़ों की मौत नहीं हुई। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि चमगादड़ों के मरने के बाद कहीं कोई वायरस न फैल जाए। कुछ लोगों का कहना है कि किसी अनजान वायरस से चमगादड़ों की मौत हुई है। 
गर्मी और धूप से मरे चमगादड़?
रेंजर ने बताया कि चमगादड़ों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि तेज धूप और गर्मी से चमगादड़ों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि बाग के आसपास तालाब और पानी के सारे श्रोत सूखे हुए हैं। शायद चमगादड़ों को पानी न मिला हो इसलिए उन्होंने दम तोड़ दिया हो। हालांकि उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 


Popular posts
क्या सुहागरात पर होने वाला सेक्स सहमति से होता है?
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर दर्ज कराई एफआईआर, बेडों की कालाबाजारी का आरोप
Image
कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती 17 साल के लड़के की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, इसके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल लिए
Image