विवाहिता से दुष्कर्म के बाद वॉट्स एप स्टेटस पर वायरल किए अश्लील फोटो, आरोपी गिरफ्तार


डूंगरपुर.। विवाहिता से दुष्कर्म और इसके फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने मामला दर्ज करवाया था। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो और फोटो आरोपी ने क्लिक कर लिए थे। आरोपी ने उन फोटो को वॉट्स एप स्टेटस के जरिये वायरल किया था। 


दरअसल, विवाहिता दो साल पहले सुरपुर निवासी आरोपी मोहन पुत्र कुरा पाटीदार के घर गई थी। आरोपी की पत्नी ने धक्का देकर पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी मोहन ने पीड़िता विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। उसने इसके फोटो और वीडियो बना लिए।


पांच मई को आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने के लिए उसके फोटो वॉट्स एप स्टेटस पर वायरल कर दिए। इसकी जानकारी पीड़िता के रिश्तेदार को लगी। उन्होंने पीड़िता को इस बारे में बताया। इसके बाद सदर थाने में मामला दर्ज हुआ। थानाधिकारी कैलाशचंद्र सोनी ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।