जयपुर एयरपोर्ट / 12 फ्लाइट्स ने भरी उड़ान; स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर एशिया की सूरत सहित सात शहरों की फ्लाइट्स रहीं रद्द


जयपुर. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दिख रही है। घरेलू फ्लाइट्स में कई शहर ऐसे हैं, जिनके लिए एयर कनेक्टिविटी नहीं सुधर पा रही है। एयरलाइंस ने शेड्यूल में सूरत, जालंधर, उदयपुर जैसे कई शहरों के लिए फ्लाइट संचालित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इन शहरों के लिए अभी तक फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पा रही हैं।


सूरत के लिए यात्रियों को मुम्बई या दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है। इसी तरह जालंधर और उदयपुर के लिए भी फ्लाइट्स शुरू नहीं हो पा रही हैं। मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट से कुल 8 फ्लाइट रद्द रहीं, जबकि 12 फ्लाइट संचालित हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4 फ्लाइट स्पाइसजेट एयरलाइन की रद्द हुईं। इंडिगो और एयर एशिया की भी दो-दो फ्लाइट रद्द रहीं। हालांकि एयर इंडिया अपनी सभी तीन फ्लाइट संचालित कर रही है।


ये 8 फ्लाइट रहीं रद्द


    स्पाइसजेट की सुबह 5:45 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट एसजी-2763
    इंडिगो की सुबह 6:10 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट 6ई-839
    इंडिगो की सुबह 6:40 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6ई-218 रद्द
    स्पाइसजेट की सुबह 7:20 बजे जालंधर जाने वाली फ्लाइट एसजी-2750
    एयर एशिया की सुबह 9:15 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट आई5-1721
    स्पाइसजेट की सुबह 9:45 बजे उदयपुर जाने वाली फ्लाइट एसजी-6632
    स्पाइसजेट की सुबह 11:15 बजे अमृतसर जाने वाली फ्लाइट एसजी-3522
    एयर एशिया की शाम 5:15 बजे पुणे जाने वाली फ्लाइट आई5-1427