सड़क हादसे में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, जान गंवाने वाले जोड़े की 16 दिन पहले ही शादी हुई थी


जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ट्रॉले और बोलेरो की टक्कर में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह परिवार नवविवाहित जोड़े को बालोतरा से रामदेवरा दर्शन के लिए ले जा रहा था। इनकी शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घटना शेरगढ़ क्षेत्र में हुई। टक्कर के बाद बोलेरो ट्रॉले के नीचे दब गई। 


मृतकों में बच्चा भी शामिल


मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। सभी की टनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों का जोधपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


हादसे में दंपती और उसके दो बच्चे भी मारे गए


हादसे में मरने वालों में नवविवाहित दंपती के अलावा एक ही परिवार के चार लोग हैं। इनमें किशोर माली, उसकी पत्नी डिम्पल, बेटा प्रदीप और बेटी राशु हैं। अन्य मृतकों में कैलाश माली, उसकी बेटी और प्रियंका सोलंकी, विमला माली, जगदीश माली शामिल हैं। 


पुलिस ने क्या कहा?


पुलिस के अनुसार, “हादसा शनिवार सुबह 9 बजे मेगा हाइवे पर सोइंतरा में गंवारिया होटल के पास हुआ। शेरगढ़ पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉले को हटाया। इसके बाद बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला। बालोतरा के पास कानोना गांव के विक्रम और सीता की शादी 27 फरवरी को हुई थी। परिवार रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।”


Popular posts
 चूरू में कोरोना / 5 साल के बच्चे समेत 10 नए पॉजिटिव मिले, इनमें 8 प्रवासी, कुल आंकड़ा 152 पर पहुंचा
Image
भारत-चीन में हुई लेफ्टिनेंट जनरल लेवल बातचीत
Image
राजस्थान में कोरोना की रफ्तार / पहले 78 दिनों में आए 5 हजार केस, अब 20 दिन में ही 10 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा
Image
नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पानी से बाहर निकालने से लेकर मोर्चरी में बर्फ लगाकर रखने तक का कार्य पुलिस ने ही किया
Image
धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी -मुख्यमंत्री ने की धर्म गुरू, संत-महंत एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा
Image